फर्रुखाबाद रोड पर रामाश्रम के पास कन्नौज सीमा पर बिना पीपीई किट के ड्यूटी करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों को पीपीई(व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट नहीं मिली है। पुलिसकर्मी मास्क पहन कर जिले की सीमाओं पर ड्यूटी कर रहे हैं। इससे इनमें कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
कोरोना संदिग्धों की जानकारी पर चिकित्सकों के साथ पहुंचने वाली पुलिस टीमों और जिले की सीमाओं पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को वर्दी के साथ पीपीई किट पहनने के आदेश दिए गए हैं। इससे कि पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस न फैल सके। अभी तक शासन स्तर से जिले में पुलिस के लिए पीपीई किट नहीं आई हैं। पुलिसकर्मियों को बगैर किट के ड्यूटी करनी पड़ रही है।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट पहना कर भेजा जा रहा है। जल्द काफी संख्या में पीपीई किट आ जाएंगी। इसके बाद जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मियों को पीपीई किट दी जाएंगी।