फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सामने किसान ने लेखपाल से की अभद्रता

विज्ञापन
शिकायत सुनते डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। समाधान दिवस पर डीएम और एसपी के सामने जमीन की पैमाइश को लेकर किसान ने लेखपाल से अभद्रता कर दी। डीएम के आदेश पर तत्काल किसान को जेल भेज दिया गया। इस दौरान 15 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव रसूलपुर निवासी आनंद तिवारी ने जमीन की पैमाइश को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। डीएम इस मामले को लेकर लेखपाल केके पांडे से जानकारी करने लगे। तभी आनंद तिवारी ने लेखपाल से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर लेखपालों ने आक्रोश व्यक्त किया। डीएम के आदेश पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने किसान आनंद कुमार को जेल भेज दिया। वहीं मलिकपुर की मुन्नी देवी, भीम सिंह, मेहरुन्निशा ने खेत पर कब्जे की शिकायत की। रामगंज की सरिता ने खेत में आलू बोने से रोकने की शिकायत की। 15 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर किसी शिकायत का भी समाधान नहीं हो सका।
वहीं सदर कोतवाली में एसडीएम शैलेष कुमार और कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के सामने 22 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। तिर्वा कोतवाली में एसडीएम जयकरन सिंह और सीओ सुबोध कुमार जायसवाल के सामने 20 फरियादियों ने शिकायत की। वहीं तालग्राम थाने में सीओ श्रीकांत प्रजापति ने शिकायतों को सुना। इस दौरान सात शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें