डेढ़ लाख रुपये के कर्जदार किसान की शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ने से घर में मौत हो गई। किसान ने किसान बैंक व समिति का 77000 हजार रुपया व 3.5 बीघा जमीन गिरवी रख 80 हजार का अलग से कर्जा लिया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर सरैया गांव निवासी राजेश कुमार (42) पुत्र जय नारायण शुक्रवार की देर रात घर में सोए हुए थे।
परिजनों के मुताबिक वह सुबह तीन बजे शौचक्रिया के लिए उठे। इसके बाद वे दोबारा चारपाई पर आकर सो गए। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पिता जयनारायन ने बताया कि राजेश के ऊपर बैंक का कर्जा व सोसाइटी की उधारी थी। जिसको लेकर वह परेशान रहता था।
पिता ने बताया कि राजेश ने 3.5 बीघा जमीन गिरवी रखकर 80 हजार रुपया कर्जा लिया था। सरैया के ग्रामीण बैंक से 70 हजार का कर्जा था। इसके साथ ही जसपुरापुर समिति का सात हजार रुपया भी बकाया था। इस को लेकर परेशान रहता था। कर्जा के बावत बैंक से परेशान किए जाने के मामले में परिजनों ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की नोटिस तो नहीं मिली है। इस संबंध में तिर्वा कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।