फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी सत्यवती शाक्य ने बताया कि पति सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। ननद का पुत्र रामकिशोर चल-अचल संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है और पूर्व में भी दबाव बनाकर लाखों रुपये ले चुका है। इसके चलते उससे विवाद चल रहा है। आरोप है कि 17 जून को सुबह करीब 11.30 बजे रामकिशोर, कंचन, जगननारायण, मिथिलेश कुमारी दो अन्य लोगों के साथ कार से उसके घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। रंगदारी न देने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें