हसेरन। किसी बात पर कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
ग्राम जसपुरा निवासी अनुज (35) पुत्र रामनाथ कठेरिया ने किसी बात से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी हो चुकी है, उसका सबसे बड़ा पुत्र सात वर्ष का है। गांव के लोगों ने बताया कि अनुज शराब पीने का आदी था। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।