फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बद्दापुर्वा निवासी राधेश्याम (55) सरायमीरा के हिंदुस्तान होटल से रात की ड्यूटी कर सुबह पांच बजे साइकिल से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


जीटी रोड पर कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा। उधर, परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में मृतक के पुत्र राकेश ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें