फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ ननिहाल आ रहे बालक को पिकअप ने कुचला

Wed, 22 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां के साथ ननिहाल आ रहे सात वर्षीय बालक को पिकप ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक रेलवे क्रासिंग को बंद देखकर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। बालक की मां ने गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी यदुवीर सिंह यादव की पुत्री सीता देवी का विवाह नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद निवासी संदीप यादव के साथ हुआ है। सीता देवी बुधवार की दोपहर अपने सात वर्षीय पुत्र आर्यत के साथ अपने मायके गांव बिराहिमपुर आ रही थी। गांव रामाश्रम के पास पुत्र के साथ टेंपो से उतरी, सीता टेंपो चालक को पैसे दे रही थी। इसी बीच उसका पुत्र सड़क की ओर चल दिया। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे पिकप ने बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहा चालक मलिकपुर रेलवे क्रासिंग बंद देख वहीं गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल अमर पाल सिंह ने पिकप को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पाकर गांव बिराहिमपुर से दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मां ने गाड़ी चालक के खिलाफ  तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने और पुत्र को कुचल देने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें