फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सांस से पीड़ित मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कालेज प्रशासन ने सुरक्षा किट में शव को रखकर परिजनों को निर्देश देते हुए सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के 55 वर्षीय अधेड़ को दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह जुकाम, खांसी से पीड़ित थे। रविवार की सुबह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। इमरजेंसी व मार्ग को सैनिटाइज किया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर, नर्स क्वारंटीन हुए।
सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित की जान नहीं बचाई जा सकी। लापरवाही का आरोप सही नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 122 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें