फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आई वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। एक सप्ताह पहले डेंगू बुखार की चपेट में आई वृद्ध महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी विमला देवी (75) पत्नी नरेश बाबू दुबे को 21 नवंबर को तेज बुखार आना शुरू हुआ था। नगर की प्राइवेट पैथोलॉजी से कराई गई जांच में प्लेटलेट्स कम निकलीं। परिजन कानपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए थे। यहां हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। लगातार इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को विमला देवी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें