फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीमक खा गईं ग्लूकोज की बोतलें, कर्मचारियों ने फेंकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में ग्लूकोज की बोतलें दीमक चट कर रही हैं। नष्ट बोतलों को कर्मचारियों ने शुक्रवार को बाहर फेंक दिया। इससे मामले का खुलासा हुआ। गोदाम में दीमक के चलते कई दवाइयां नष्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर्मचारियों ने दीमक की वजह से नष्ट हुईं ग्लूकोज की बोतलों को महिला विंग के बाहर फेंक दिया। कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी की गई तो बताया गया कि दवा का स्टाक बाईपास के पास एक होटल में है। वहां अधिकतर दवाइयों में दीमक लगी है। दीमक ग्लूकोज की बोतलों के साथ ही दवाइयों को भी नष्ट कर रही है। शुक्रवार को वह स्टोर से ग्लूकोज की बोतलों के गत्तोें लेकर आए तो दीमक लगने की जानकारी हुई । गत्तों के साथ बोतलें भी नष्ट हो गई हैं। कर्मचारियों के मुताबिक इस मामले की जानकारी चीफ फार्मासिस्ट को दी गई है। नष्ट हुईं बोतलों को महिला विंग के निकट फेंका गया है। आरएल की यह बोतलें मरीजों को लगाने के लिए मंगाई गई थीं।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. आरडी यादव का कहना है कि अंधा मोड़ पर बनी गोदाम से ग्लूकोज की बोतलें मंगाई गई थीं। अगर ग्लूकोज की बोतलें दीमक खा गईं तो जांच कराई जाएगी। यह भी कि किसने ग्लूकोज अपनी सुपुर्दगी में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें