फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकर लौटे छात्र को लगी सर्दी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
बलराम सिंह यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़। साथियों के साथ खेलकर घर लौटे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन फर्रुखाबाद में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया निवासी अवध बिहारी का पुत्र बलराम सिंह यादव (15) गांव के साथियों के साथ खेलने गया था। घर लौटने के बाद उसके सिर व पेट में दर्द के साथ उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ती देख परिजन सौ शय्या अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
परिजन उसे फर्रुखाबाद निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पिता अवध बिहारी ने बताया कि बलराम हीरालाल कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। सर्दी लगने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद मौत हो गई। उसके एक भाई और एक बहन है।
विज्ञापन

सर्दी लगने से अब तक इनकी गई जान
सर्दी से 24 दिसंबर को थाना गुरसहायगंज के अनौगी खेड़ा निवासी राममोहन (43), 28 दिसंबर को थाना गुरसहायगंज के भुड़हा निवासी किसान शैलेंद्र सिंह (40), थाना छिबरामऊ के रामपुर बैजू निवासी ब्रजेश कुमार (35), 31 दिसंबर को थाना तिर्वा के मनीपुर्वा निवासी छोटेलाल (46), 31 दिसंबर को थाना छिबरामऊ के राजपुर खड़िनी निवासी महावीर (70), एक जनवरी को थाना ठठिया के कड़ेरा निवासी सेवाराम (70) की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे करें सर्दी से बचाव
सुबह और शाम गर्म पानी जरूर पीएं।
धूप निकलने के बाद ही बुजुर्ग व बच्चे घर से निकलें।
बासी भोजन न खाएं।
ठंडे की जगह गुनगुने पानी से स्नान करें।
अधिक उम्र के लोग सुबह की सैर सर्दियों तक बंद कर दें।
खुले आसमान में सुबह और शाम बैठने से परहेज करें।
रात को पर्याप्त मात्रा में ही भोजन करें।
बुखार, उल्टी और खांसी के लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
गर्म कपड़े पहनकर ही सफर के लिए निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें