फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजलीघर के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। युवक का शव मिलने से मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव का मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने एक युवक को तालग्राम रोड पर बिजली घर के पास स्थित बंद दुकान के बाहर लेटे हुए देखा। पहले तो लोगों ने समझा कि युवक सो रहा है, लेकिन काफी देर तक शरीर में कोई हरकत न देख पास जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सौ शैया अस्पताल भिजवा दिया।
कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मृतक की उम्र 26 वर्ष है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। उसके हाथ पर वीगो लगी थी। मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही इलाके के गांवों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि दो दिन पहले युवक को इलाज के लिए सौ शैया लाया गया था। बातचीत से वह मानसिक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें