फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। संदिग्ध हालात में घर के कमरे में मंगलवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में खून और गले में चोट के निशान देखकर पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


ग्राम रामनगर निवासी रमेश (35) फेरी लगाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचते थे। परिजनों ने बताया कि रमेश के परिवार में पत्नी सोनवती और पांच बच्चे प्रिंस, प्रिया, ऋषि, कान्हा और पलक हैं। परिजनों ने बताया कि रमेश सोमवार की रात को गांव में एक शादी समारोह की तैयारी में लगा था। इसी दौरान एक दुग्ध वाहन चालक से उसका विवाद हो गया। चालक ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। जांच में मामला मारपीट का निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था।
सुबह रमेश का शव कमरे में कपड़े की रस्सी से लटका मिला। शव को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी ने बताया कि कमरे में खून पड़ा था और पति के गले में चोट के निशान थे। पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बेटा बोला, पिता को तीन लोग रहे थे पीट
रमेश के बेटे प्रिंस ने बताया कि रात में उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि पिता को तीन लोग पीट रहे हैं। डर के कारण वह कुछ बोल नहीं सका और चुपचाप लेटा रहा, जिसके बाद वह सो गया। सुबह उठा तो पिता का शव फंदे पर लटक रहा था।


पत्नी ने तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
पत्नी सोनवती ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि सोमवार देर रात एक बजे तीन लोग घर में घुस आए और सोते समय पति रमेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से हमला किया और फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें