फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इस बार खोदे जाएंगे सिर्फ 11 तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूगर्भ जल स्तर को सुधारने के लिए सरकार भले ही गंभीर हो पर जिले में सरकारी सुस्ती के कारण जल संचय की योजनाएं रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वर्ष जिले में 11 नए तालाबों की खुदाई का लक्ष्य तय किया गया है। यह फैसला पिछले साल के खराब रिकॉर्ड को देखते हुए लिया गया है, जहां प्रशासन दिए गए लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहा था।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले भर में 11 तालाब खोदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए दो किसानों ने अपनी बुकिंग भी करा दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025-26 में जिले को कुल 54 तालाब खोदने का बड़ा लक्ष्य दिया गया था। उम्मीद थी कि इससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा, लेकिन विभागीय सुस्ती या किसानों की कम रुचि के चलते लक्ष्य का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हो सका।
पूरे वर्ष में महज 11 तालाब ही खोदे जा सके और विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहा। पिछले वर्ष की इस स्थिति को देखते हुए ही चालू वर्ष 2026-27 में लक्ष्य को घटाकर सिर्फ 11 तालाब कर दिया गया है। योजना के नियमों के मुताबिक, खेत में लघु तालाब के निर्माण की कुल लागत 1,05,000 रुपये तय की गई है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस पर भारी सब्सिडी दे रही है। कुल लागत का 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये का अनुदान सीधे राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा। वहीं, बाकी बची आधी लागत 52,500 रुपये किसान को स्वयं वहन करनी होगी। भूमि संरक्षण अधिकारी कौशल किशोर ने कहा कि किसान योजना के तहत लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें