फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लापता छात्र का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। घर से शनिवार को खेलने की बात कहकर निकला कक्षा पांच का छात्र लापता हो गया। रविवार की शाम को छात्र का शव गांव से एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ में संदिग्ध हालात में मफलर से लटका मिला। परिजनों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम बारामऊ के मजरा नवलपुरवा निवासी सुनील कुमार कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र प्रांशु प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। मां रीता देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे प्रांशु घर से खेलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तब तलाश की गई पर पता नहीं चला। रविवार शाम को गांव से एक किलोमीटर दूर रामसिंह के खेत में आम के पेड़ के पास बटाईदार सुरजन सिंह ने प्रांशु का जूता पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो आम के पेड़ पर 10 फिट ऊंचाई पर प्रांशु का शव मफलर से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर परिजनों और मौजूद लोगों से पूछताछ की। प्रांशु की मां ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि प्रांशु चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शव को उतारने में 10-12 लोगों को करनी पड़ी मशक्कत
10 फिट की ऊंचाई पर लटके छात्र के शव को उतारने के लिए पुलिस के साथ ही अन्य लोगों भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें