फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 24 Apr 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ईशन नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसके पास कोई कागजात न मिलने से पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेरा में नदी के किनारे एक शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जब ग्रामीण उसकी शिनाख्त नहीं कर सके तो उसके कपउ़ों की तलाशी ली गई। उसमें कोई कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अधेड़ की उम्र करीब 48 वर्ष बताई है। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें