फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव

Mon, 27 May 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर के अंदर कमरे में रविवार रात युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने मोहल्ले के एक युवक पर आरोप लगाते हुए प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी से इन्कार करने के चलते बेटी के जान देने की बात कही। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला पठान निवासी अन्नू (18) पुत्री आरिफ का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पिता आरिफ ने आरोप लगाया कि एक युवक ने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। जब बेटी ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें