फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 25 बकरियां चोरी कर फरार हुए कार सवार बदमाश

Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कार सवार बदमाशों ने दो दर्जन से अधिक बकरियां चोरी कर ली और फरार हो गए। आहट पाकर जागे ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बकरियों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी प्रहलाद पाल बकरी पालन का काम करते हैं। उनके पास करीब 40 बकरियां हैं। रात में बकरियों को गांव के ही प्राइमरी स्कूल के निकट एक अहाते में बंद कर मुख्य गेट पर ताला लगा देते हैं। प्रहलाद पाल ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे दो कारों पर सवार बदमाशों ने अहाते का ताला तोड़ा और 25 बकरियों को कार में भर लिया।
इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए, जिन्होंने घटना की जानकारी दी। जब ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे तो बदमाश 25 बकरियों को लेकर तिर्वा की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। प्रहलाद पाल ने बताया कि ग्रामीणों के जाग जाने पर बदमाश 15 बकरियों को छोड़ गए। चोरी गई बकरियों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बकरियां चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें