फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
नहर किनारे पड़े शव को देखती पुलिस - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
उमर्दा। निचली गंग नहर किनारे मंगलवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिला। फारेंसिक टीम और थाना प्रभारी ने छानबीन कर बीमारी से मौत होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में निचली गंग नहर किनारे सुखी पुल के पास मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने 80 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को शव के पास झोले में भगवा रंग के कपड़े, पास ही एक छोटी बॉल्टी और गिलास मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने शव किसी संन्यासी का होेने का अनुमान लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें