छिबरामऊ/प्रेमपुर। दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले युवक का शव उधरनपुर पुल के पास पानी में उतराता मिला। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम बरूआ सबलपुर निवासी रामसेवक शाक्य का पुत्र विकास (20) शुक्रवार सुबह की सात बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने तलाश शुरू की। नवीगंज में कुछ लोगों ने युवक के काली नदी के पुल से छलांग लगाने की जानकारी दी। उसके बाद परिजन काली नदी के किनारे मेहंदीघाट कन्नौज तक तलाश करते रहे। शनिवार को रामसेवक ने प्रेमपुर और नवीगंज चौकी पुलिस को भी विक
ास के लापता होने की सूचना दी। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने विकास का शव उधरनपुर पुल के पास झाड़ियों के बीच पानी में उतराता देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच और शव को बाहर निकलवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने पुल के पास ही बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
19 जून को हुई थी विकास की शादी
विकास की शादी 19 जून को फर्रुखाबाद जिले के ग्राम रामनगर निवासी दयाराम शाक्य की पुत्री कविता से हुई थी। अभी शादी को चालीस दिन ही बीता था कि कविता की मांग उजड़ गई। वह रो-रोकर बेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि विकास कोमिल सिंह महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। चार अगस्त को प्रैक्टिकल होना था।
13 किमी दूर मिले शव को देखने पहुंचे ग्रामीण
नवीगंज पुल से काली नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले विकास का शव 13 किलोमीटर दूर उधरनपुर पुल के पास झाड़ियों में अटका हुआ मिला। जानकारी होने पर परिजनों सहित बरूआ सबलपुर गांव के सौ से अधिक लोगों की भीड़ पहुंच गई। गांव की महिलाओं ने रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास किया।
भाई बहनों में सबसे बड़ा था विकास
विकास के पिता रामसेवक छिबरामऊ ब्लाक में तकनीकी सहायक हैं। उनके दो पुत्र व पांच पुत्रियां थीं, जिनमें विकास सबसे बड़ा था। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र व एक बेटी अभी अविवाहित हैं।
Dead body found landing between bushes near Udharanpur bridge- फोटो : CHIBRAMAU
Dead body found landing between bushes near Udharanpur bridge- फोटो : CHIBRAMAU