प्राइवेट बस की टक्कर से डीसीएम सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर में दुर्गा जागरण के चलते सभी वाहनों को बाईपास से मलिकपुर होकर जीटी रोड पर भेजा जा रहा था। मलिकपुर मार्ग पर वन वे ट्रैफिक था। सरायप्रयाग कस्बे के निकट खड़ी डीसीएम के नीरज यादव (21) पुत्र रामचंद्र निवासी थाना ठर्रा जनपद अलीगढ़ शीशे साफ कर रहा था। तभी पीछे से एक प्राइवेट बस के चालक ने डीसीएम में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद डीसीएम आगे पेड़ से जा टकराई। इससे शीशा साफ कर रहा युवक दब गया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक भी बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया। उधर बस यात्री आशिया बेगम, टीटू खां, रोशन हसन, मुस्ताक अली, रासिया बेगम, वसीम खां, जरीला बेगम, मुलानी निवासी सिंहघार जनपद बहराइच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती किया गया है। मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।