फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर डीसीएम बनी आग का गोला

Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :06: एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जलती डीसीएम। स्रोत : यूपीडा
विज्ञापन



-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के मुंडाला गांव के पास हादसा
-चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग



संवाद न्यूज एजेंसी

तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात तालग्राम के मुंडाला गांव के पास शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में आग लग गई। चालक और खलासी ने कूद कर जान बचाई। देखते ही देखते डीसीएम आग का गोला बन गई। तीन दमकल गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जयपुर के शास्त्री नगर निवासी अमित कुमार शर्मा डीसीएम में टाटा कंपनी के एक्सल लाद कर लखनऊ लेकर जा रहे थे। साथ में उनका भाई सुरेश शर्मा भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के मुंडाला गांव के पास किलोमीटर 171 के करीब गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने धुआं उठते देखकर डीसीएम को यलो लाइन पर रोका और भाई सुरेश के साथ नीचे उतर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, यूपीआईडी वाहन संख्या आठ, एटलस सेफ्टी वाहन तथा थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन स्वामी को हादसे की जानकारी दी है। चालक ने वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग की जानकारी दी है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें