फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेटी दामाद ने धोखाधड़ी का खाते से निकाले 48 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेटी दामाद ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 48 लाख रुपये निकाल लिए। मां ने बैंककर्मियों समेत बेटी दामाद के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अकबरपुर सरायघाघ निवासी ममता दुबे ने टीचर्स कालोनी नसरापुर निवासी बेटी कृतिका दुबे, दामाद गौरव दुबे, मलिक कॉम्प्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक कर्मचारी दीपक राठौर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पति पीयूष दुबे का एचडीएफसी में बैंक खाता है। मकरंदनगर स्थित एक्सिस बैंक में पति का दूसरा खाता है। पति ने कुछ समय पहले मकान बेचकर 48 लाख रुपये एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा किए थे। 21 जनवरी को पति पीयूष की मृत्यु हो गई।
बेटी व दामाद ने पति के निधन के बाद उनका मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लिया। पुत्री व दामाद ने बैंक कर्मियों की मदद से खाते में नामित उसका नाम हटवाकर अपना नाम दर्ज करा लिया। नेट बैकिंग कर खाते से धोखाधड़ी कर 48 लाख रुपये निकाल लिए। अगस्त में ममता बैंक में खाते की जांच करने गई तो पता चला कि बेटी व दामाद ने सभी रुपये निकाल लिए है।बेटी व दामाद से पति का मोबाइल नंबर मांगने गई तो उन लोगों ने गालीगलौज कर मारा पीटा और घर से निकाल दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें