फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बेटी की मौत, दंपती और बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो :29: रोती बिलखती पत्नी साधना। संवाद
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद चौराहे पर शनिवार की शाम दंपती की बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा समेत दंपती घायल हो गए। सौ शैय्या अस्पताल से गंभीर हालत में युवक को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है जबकि मां-बेटा का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



ग्राम कुंवरपुर करनौली निवासी रंजू (25) बाइक से ससुराल खड़िनी इलाके के पिपरिया गांव जा रहे थे। साथ में पत्नी साधना (23), बेटी खुशी (8) व बेटा कार्तिक (3) भी थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे फर्रुखाबाद चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅ. संतोष कुमार मिश्रा ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां साधना समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गंभीर रूप से घायल रंजू को प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर रंजू के परिजन अस्पताल पहुंच गए और उसे लेकर तिर्वा रवाना हो गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि ट्रक को लेकर भागे चालक को पुलिस ने भीड़ की मदद से पूर्वी बाईपास पर पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साले के बुलाने पर ससुराल जा रहा था रंजू

अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया कि रंजू का साला श्रंगीरामपुर से जल लेने जा रहा था। रवाना होने से पहले बहन को तिलक करने और महाशिवरात्रि पर्व पर बहन के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बुलाया था। रंजू व साधना को क्या पता था कि हादसे में वह अपनी लाड़ली बेटी को खो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें