फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सास संग तहसील आई बहू लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सास के साथ आई एक नवविवाहिता लापता हो गई। सास ने उसकी तलाश की पर बहू का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी निवासी रानी देवी का ठठिया क्षेत्र के पैथाना में पैतृक गांव है, जहां जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। जमीन के विवाद के चलते रानी देवी शनिवार को छोटी बहू डोली उर्फ अंशिका और बड़े बेटे के चार वर्षीय पुत्र के साथ तिर्वा तहसील आई थीं। बताया कि बहू डोली को एक वकील के बस्ते पर बैठाकर पौत्र के साथ बिस्कुट लेने चली गईं। कुछ देर बाद लौटीं तो बहू वहां नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद भी जब डोली का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने आसपास मौजूद लोगों और वकीलों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार को कोतवाली जाकर बहू की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। रानी देवी ने बताया कि बेटे अजय प्रताप सिंह की शादी 14 मई को रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम बिरिया गढ़वा निवासी डोली से हुई थी। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें