फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी में व्यवहार के नाम पर की वसूली का आराोप

Fri, 19 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के कई शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर बेटी की शादी में व्यवहार देने के नाम पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर की है। शिक्षकों ने मांग की है कि वसूले गए धन की जुर्माने के साथ वापसी की जाए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मिघौली के अध्यापक विक्रम सिंह तोमर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल ने 17 मई को न्याय पंचायत मिघौली के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उनके द्वारा पिछले माह हुई बेटी की शादी का जबरन व्यवहार मांगा गया। इस व्यवहार के रूप में सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जबरन वसूले गए धन को जुर्माने के साथ वापस किए जाने की मांग की है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में गुलाब सिंह, सुधीर कुमार, राजेश बाबू, ब्रजकिशोर, निशा, सत्यवती, साधना, सरिता, राधा, रमेश, सत्यपाल, प्रवीन, सतीशचंद्र, सरोजनी देवी, शैलेश शाक्य, अतुल कुमार, सरिता यादव, बेबी यादव, अंजू यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों के साथ उनके द्वारा व्यवहार में दिए गए रुपयों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


बोले अफसर
बेटी की शादी में उन्होंने छिबरामऊ ब्लाक के सभी संकुल प्रभारियों और शिक्षकों को कार्ड दिया था, जो लोग शादी समारोह में नहीं पहुंच पाए उन्होंने निरीक्षण के दौरान भ्रमण पर उन्हें व्यवहार में रुपये दिए थे। अब कुछ लोग इस पर राजनीति कर फर्जी शिकायतें अधिकारियों के पास भेज रहे हैं। उन्होंने किसी के ऊपर दबाव नहीं बनाया था। - अमर सिंह पाल-खंड शिक्षा अधिकारी छिबरामऊ।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बेटी की शादी में व्यवहार के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली है। यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत करने वाले शिक्षकों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि यह मामला सत्य पाया गया तो बीईओ पर कार्रवाई होगी। - अखंडप्रताप सिंह-बीएसए कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें