दंगाइयों से निपटने के लिए एसपी ने बीएसएफ की तर्ज पर 16 वाहनों का जंगी बेड़ा तैयार किया है। यह शहर में 24 घंटे भ्रमण कर दंगाइयों पर नजर रखेगा।
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि 16 वाहनों वाले जंगी बेड़े में प्रत्येक वाहन पर दंगाइयों से निकटने के सभी उपकरण मौजूद होंगे। वाहन लगातार शहर में भ्रमण करते रहेंगे। इन पर एक उपनिरीक्षक के अलावा आधा दर्जन पुलिस जवान अत्याधुनिक असलहों से लैस होंगे। इस बेड़े को चुनाव तक शहर में लगाया गया है।
रविवार को सभी उपनिरीक्षकों व पुलिस जवानों को शहर में भ्रमण के दौरान किस तरह की कार्रवाई करनी है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। एसपी ने बताया कि इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी, तीन क्यूआरटी टीमें, नौ जोनल मोबाइल, सात कलस्टर मोबाइल की टीमें शामिल हैं।