फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 16.20 लाख रुपये का रोजाना का बोझ बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिलेभर मे अब पेट्रोल 97.97 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 91.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नए दाम शुक्रवार सुबह से लागू हो गए हैं। लंबे अरसे के बाद पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर एक और बोझ डाल दिया है। रोजाना सफर करने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना होगा। प्रतिदिन 5.40 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बिकता है। दाम बढ़ने से प्रतिदिन 16.20 लाख रुपये का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों का कहना है कि पहले ही रसोई से लेकर रोजमर्रा के खर्च आसमान छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल के बढ़े दामों ने घर का पूरा बजट गड़बड़ा जाएगा। लोगों का कहना है कि डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी असर पड़ेगा। ट्रक और मालवाहक वाहन चालकों की भाड़ा बढ़ाने की मजबूरी बन रही है। इसका असर जल्द ही सब्जी, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। पेट्रोल पंप पर मिले शहर के हरदेवगंज मोहल्ले के रहने वाले विपिन वर्मा का कहना है कि महंगाई के इस दौर में ईंधन के बढ़ते दामों ने राहत की उम्मीद भी कम कर दी है। उन्होंने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है ताकि आम आदमी को कुछ राहत मिल सके।

16.20 लाख रुपये का रोज बढ़ा बोझ

एक सामान्य पेट्रोलियम टैंकर में आमतौर पर 12 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल आता है। जिले के 75 पेट्रोल पंपों पर 30 टैंकर डीजल और 15 टैंकर पेट्रोल आने से 3.60 लाख लीटर डीजल और 1.80 लाख लीटर पेट्रोल के प्रतिदिन खपत होने का अनुमान है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर 16.20 लाख रुपये प्रतिदिन का बोझ बढ़ गया। लोग त्रस्त है और महंगाई बढ़ने की आशंका से आक्रोशित भी, क्योंकि एक तरफ जहां इन कीमतों का हवाला देकर प्राइवेट वाहन वाले अपना किराया बढ़ाने के मूड में हैं।
विज्ञापन


वर्जन
नए दाम हुए प्रभावी
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय द्विवेदी के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नए दाम प्रभावी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें