फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट के रास्ते पर कब्जा कर रहे दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
23सीएचबीपी51-चेयरमैन राजीव दुबे को ज्ञापन सौंपते बनवारी नगर मोहल्ले के लोग।
विज्ञापन

23सीएचबीपी52-सड़क के किनारे रखा खोखा।
25 फीट के रास्ते पर कब्जा कर रहे दबंग
बनवारी नगर मोहल्ले के लोगों ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग से बनवारी नगर मोहल्ले को जाने वाले 25 फीट के रास्ते पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। मोहल्ले के लोगों ने रास्ते को कब्जा मुक्त कराने के लिए चेयरमैन राजीव दुबे को ज्ञापन सौंपा है।
रविवार को मोहल्ला बनवारी नगर के दो दर्जन युवक चेयरमैन राजीव दुबे के आवास पर पहुंचे। यहां उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मेन रोड से बनवारी नगर जाने के लिए 25 फीट का रास्ता है। इस रास्ते पर अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। मोहल्ले के लोगों ने चेयरमैन से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि सड़क पर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शैलेंद्र दुबे लालू, रवींद्र सिंह वर्मा, दुर्गेश, ऋषि पांडेय, मोनू शुक्ला, हिमालय, श्यामू, बृजेश कुमार, धर्मनरायन, मंटू गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सविता, अन्नू दुबे, डॉ. केएन शुक्ला, सुमित दीक्षित व कृपाशंकर द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 07-लावारिस वृद्ध महिला का उपचार करते वार्ड ब्वाय।
लावारिस वृद्ध की सेवा में जुटे मेडिकल कालेज के वार्ड ब्वाय
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। लावारिस घायल वृद्ध की सेवा कर मेडिकल कालेज के दो वार्ड ब्वाय ने मानवता की मिसाल पेश की है। यह इलाज के साथ ही पूरा ख्याल रख रहे हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज में 18 अगस्त को लावारिस वृद्ध भर्ती हुई थी। पैरों में घाव होने से वह चल नहीं पा रही थी। इमरजेंसी में तैनात वार्ड ब्वाय रोहित कुमार व सुनील यादव सेवा कर रहे हैं। एक जगह से दूसरी जगह बैठाने के साथ महिला कर्मियों से साफ सफाई करवाने और कपड़े बदलवाने के साथ ही खुद खाना खिला रहे हैं। वार्ड ब्वाय ने बताया कि वृद्धों की सेवा करने से खुशी मिलती है। बताया कि लावारिस महिला अपना नाम, पता नहीं बता पा रही है।
------------------------------------
सार्वजनिक शौचालय की जमीन पर कब्जा
- प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत करनौली में सार्वजनिक शौचालय की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे शौचालय निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम को पत्र भेजकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

करनौली के प्रधान जदुनाथ सिंह ने बताया कि गांव में सार्वजनिक शौचालय के लिए ग्राम समाज की जमीन स्वीकृत की गई थी। इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में बीडीओ सीबी सिंह ने बताया कि प्रधान ने इस संबंध में ब्लाक मुख्यालय पर जानकारी नहीं दी है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में व्यवधान करने वालों की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें