फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बांटी किसानों को चेक

Sun, 29 Mar 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों बारिश व ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों को आर्थिक मदद की चेक बांटी गईं। इस दौरान चार गांवों के 161 किसानों को लाभान्वित किया गया। जसौली गांव में जहां एसडीएम ने पीड़ित किसानों को चेक बांटी, वहीं सुल्तनापुर गांव में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में चेकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


विगत दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में तैयार हो रही फसल चौपट हो गयी थीं। शासन द्वारा दैवीय आपदा से बर्बाद हुए किसानों को आर्थिक मदद के लिए बजट भेजा गया है। इसी के तहत शनिवार दोपहर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने जसौली गांव पहुंचकर कैंप लगाया। सर्वे के दौरान चिंहित किए गए किसानों को बुला-बुलाकर आर्थिक मदद की चेक सौंपी।

गांव के 38 किसानों को 93490 रुपये की धनराशि वितरित की गयी। इस मौके पर ग्रामप्रधान पुत्र जुबैर खान, शमशाद खान, लेखपाल रामबहादुर, रोजगार सेवक रावेंद्र सिंह, ग्रामीण फैसल, कल्लू, परवेज जमा खां, आफताब जमा खां मौजूद रहे। इसके बाद गांव नदसिया में कैंप लगाया गया। यहां 98128 रुपये की धनराशि 44 किसानों के बीच चेक के माध्यम से बांटी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति की अगुवाई में सुल्तनापुर गांव में पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद की चेक  बांटी गईं। इस दौरान 14 किसानों को 37440 रुपये बांटे गए। गांव गौरियापुर में कानूनगो ने पहुंचकर 65 किसानों को 125338 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। आपदा पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए तहसील प्रशासन ने गांवों में कैंप लगाया जा रहा है।

विगत 26 मार्च को बलारपुर, देवधरापुर, करनपुर, कूलापुर, तेरारागी, खुदलापुर के 697 किसानों के बीच 8 लाख 96 हजार 775 रूपए वितरित किए गए। उधर एसडीएम सदर का कहना है कि कैंप लगाकर सभी गांवों में पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद की चेक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें