फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। मलकंठपुर बाजार से बाल कटवाकर साइकिल से घर आ रहे भाइयों की साइकिल में कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सकरावां थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी वीर बहादुर का सात वर्ष का पुत्र सोनू कक्षा दो का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रविवार को सोनू बड़े भाई धीरज के साथ साइकिल से मलकंठपुर बाजार में बाल कटवाने के लिए गया था। घर आते समय नगला मदारी-रघुनाथपुर मार्ग पर सामने से आ रहे कंटेनर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने कंटेनर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोनू के पिता भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक चार भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें