छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड स्थित हृदय रामपुर गांव स्थित बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कालेज में पुलिस ने पाठशाला लगाई। एसआई बलराम सिंह यादव ने छात्रों को साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के तरीके बताए। इस पर शिकायत दर्ज होने पर रुपये मिलने की उम्मीद रहेगी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल पेंमेंट की सुविधा से जहां लोगों के समय की बचत हो रही है, वहीं ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ रहे है। ऐसे मामलों के खुलासे के लिए पुलिस ने साइबर सेल गठित की है, इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए है। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। निर्धारित समय के अंदर मिली शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए रुपये वापस दिलाने का प्रयास करती है।
इसके अलावा महिला कांस्टेबल ऋचा त्रिपाठी, कांस्टेबिल गजेंद्र सिंह व जितेंद्र पाल ने भी पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्रों को बताया।
इस मौके पर प्रबंधक संतोष यादव, व्यवस्थापक दलगंज सिंह, प्रधानाचार्य एके यादव, पंकज, नागेश, सुमित, नीतेश, सत्येंद्र, पारुल, अनामिका व कोमल समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं मौजूद रही।