फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने कोल्ड स्टोर में चल रही असलहा-कारतूस बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने एक कोल्ड स्टोर में चल रही असलहा और कारतूस बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। दो आरोपियों से तमंचा, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी देवेश कुमार ने बुधवार सुबह तिर्वा रोड पर ऊंचा गांव के पास एक कोल्ड स्टोर में छापा मारा। इस दौरान असलहा और कारतूस बना रहे खाड़े देवर निवासी राजीव कुमार और डुडुवा बुजुर्ग निवासी पप्पू उर्फ तहसीन को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने 21 तमंचे, 84 कारतूस, बारूद और असलहा बनाने के 37 उपकरण बरामद किए है।
पुलिस लाइन में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार असलहा बनाने के साथ कारतूस बनाने वाले गिरोह को दबोच गया है। यह लोग असलहा और कारतूस बनाकर पहचान के लोगों के जरिये गैर राज्यों तक बिक्री कराते थे। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड में पल्लेदारी और चौकीदारी का करते थे काम
पकड़े गए आरोपी राजीव और पप्पू उर्फ तहसीन कोल्ड स्टोर में चौकीदारी और पल्लेदारी करते हैं। कोल्ड स्टोर परिसर में बने एक कमरे में यह लोग रहते हैं। एक दिसंबर से कोल्ड स्टोर बंद चल रहा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोल्ड से खटपट की आवाजें आने पर स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें