फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 डाक्टर व नौ कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Tue, 02 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Doctor
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने सोमवार की सुबह ओपीडी व जनरल वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। चार डाक्टर ड्यूटी से नदारत मिले। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। उधर, पिछले बुधवार से शुक्रवार तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान गैर हाजिर मिले 30 डाक्टर व नौ कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश प्राचार्य ने दिए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने सोमवार को सुबह नौ से दस बजे तक ओपीडी व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में चार डाक्टर गैर हाजिर मिले। सभी की उपस्थिति पंजिका में गैर हाजिरी दर्ज कर दी गई। साथ ही इन सभी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्राचार्य ने बताया कि पिछले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक चलाए गए औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में तीस डाक्टर व नौ कर्मचारी नदारद मिले थे। इन सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसमें कई डाक्टरों के स्पष्टीकरण उनके पास आ चुके हैं। कुछ डाक्टरों ने कैजुअल लीव की अप्लीकेशन दी है। गैर हाजिर मिले डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, वेतन काटने के निर्देश की भनक पाकर कई डाक्टर सोमवार को प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। वेतन काटने की कार्रवाई पर विरोध जताया। प्राचार्य ने इन सभी डाक्टरों से कहा कि वह अपने रवैए में सुधार करें। निर्धारित समय पर ओपीडी व वार्ड में ड्यूटी करें। अगली बार गैर हाजिर मिले तो सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें