फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की सुरक्षा बाड़ में फैलाया कंरट, भट्टा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अन्ना पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर लगाई गई कटीले तारों की बेरीकेडिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर भट्टा मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम नगला भारा निवासी कन्हैयालाल पुत्र कालीचरन ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर कटीले तारों की बेरीकेडिंग कराई थी। रात के समय इन कटीले तारों में करंट रहता था। शनिवार की रात भगवती ईंट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर छोटे पुत्र कपूरी मान निवासी अमादाबाद थाना इस्लामपुर जनपद नालंद बिहार, कन्हैयालाल के खेत के पास से गुजर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो कन्हैयालाल के खेत की सुरक्षा में बिछे कटीले तारों में चिपका मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चौकी इंचार्ज अवधेश राठौर ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत की सुरक्षा को बिछवाए गए तारों में करंट कैसे फैला, इसकी जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत करवा दिया जाएगा।
तीन वर्षों से कर रहा था भट्टे पर काम
करंट की चपेट में आकर असमय मौत का शिकार हुआ भट्टा मजदूर छोटे तीन साल पहले ग्राम टड़ा रायपुर स्थित भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आया था। वह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ ईंट पथाई का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी आशा देवी के अलावा बेटी देवी (10), बेबी (5), रमन्नती (3) व दीपक (1) हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें