फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े फैला रही छात्रा की करंट से मौत

विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन। परसूपुर्वा गांव में लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय करंट की चपेट में आई छात्रा की मौत हो गई। वह चौधरी बनवारी लाल महाविद्यालय हसेरन में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

गांव की लक्ष्मी (21) पुत्री रामनरेश तिवारी गीले कपड़े लोहे के तार पर फैला रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर परिजन दौड़े और करंट से छुड़ाकर उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि हादसे के समय लक्ष्मी के पिता रामनरेश और उनके दोनों बेटे भानू व मानू खेतों में धान की रोपाई करा रहे थे।ये लोग परिवार के साथ छिबरामऊ के बजरिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे लेकिन लॉकडाउन के गांव आ गए थे। मृतका के चचेरे भाई गंजन ने बताया कि लाइन काटने के लिए कई बार पावर हाउस के कर्मचारियों को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें