ठठिया थाना क्षेत्र के गांव उमरायपुर्वा में दरोगा से हाथापाई करती महिलाएं
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया (कन्नौज)। पत्नी को मारपीट कर कमरे में बंद करने की शिकायत पर पति को पकड़ने गई यूपी 112 पुलिस के साथ आरोपी के परिवार के लोगों ने धक्का मुक्की और हाथापाई कर दी। थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ठठिया थाना क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव की रूबी का पति मुलायम शराब पीने का आदी है। रूबी का आरोप है कि वह शराब पीकर आए दिन मारपीट करने के साथ दहेज न लाने का ताना देता था। शनिवार रात में भी मुलायम ने शराब पीकर रूबी के साथ मारपीट कर रूबी को कमरे में बंद कर दिया। उसने मोबाइल से यूपी 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया।
इस पर कुछ ही देर में पुलिस गांव पहुंच गई। कमरे में बंद होने के कारण पुलिस को रूबी नहीं मिल पाई। इस पर पुलिस मुलायम को थाने ले जाने लाने लगी। इस पर उसके परिवार के लोग पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। महिलाओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर हाथापाई कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने थाने फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया।
पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। 11 लोगों के खिलाफ पुलिस से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभद्रता की थी, धक्का मुक्की व हाथपाई की बात गलत है। दो को को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।