फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर जयंती पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
कव्वाली प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला दीक्षितान स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में कवि रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दहेज प्रथा को बहुत बेहतर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को इसके लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण विषय पर  नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। बच्चों की कव्वाली और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झुमाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय रही।

उन्होंने ने कहा कि विद्यालय ही देश एवं समाज को दिशा प्रदान करने का काम करते हैं। प्रबंधक आदर्श कुमार दुबे ने अतिथियों को माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या गीता दुबे ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें