फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Thu, 02 Apr 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ताजपुर रोड स्थित भदौरिया बीआर एजूकेंशन सेंटर में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


 बच्चों ने अतुल्य भारत का सपना, भीष्म, एकलव्य, पर्यावरण संरक्षण, सत्य की महिमा तथा आधुनिक शिक्षा पर नाटकों का मंचन कर तालियां बटोरीं। इसके बाद हुई अभिभावक अध्यापक गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विचार विमर्श किया गया। कई अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति को सराहा।

इससे पूर्व सेवानिवृत कैप्टन छोटे सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ...रात श्याम सपने में आए गीत पर कृष्ण स्वरूप में छात्रा जागृति ने अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक सत्य की महिमा में दीक्षा तिवारी ने राजा हरिश्चंद्र, अमीषा ने लक्ष्मी, अपूर्वा ने सत्यवती, अमन ने दानव, अनुराज ने सैनापति जबकि राजा दीपांशू, दीपक, विवेक, सहदेव व धर्मराज ने सैनिक की भूमिका में अभिनय कर लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


 ...ओ मां ओ मां भक्ति गीत पर छात्रा अंजली, प्रांजलि, सिद्धी, नीति ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। अमित श्रीवास्तव और विष्णु कुमार चतुर्वेदी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक मीरा यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें