फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने को लाठियां फटकारी

Sun, 18 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पोलिंग पर विवाद करने वाले तीन बीडीसी उम्मीदवारों के पतियों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अनीभोज में भीड़ को खदेड़ने को पुलिस ने लाठियां पटकी।
विज्ञापन


तीसरे चरण के मतदान में गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव डुड़वा बुजुर्ग में वोट डालने के दौरान अंसार रजा की एक से मारपीट हो गई। दूसरा व्यक्ति मौके से भाग निकला। पुलिस ने अंसार को हिरासत में ले लिया। यहां विवाद कर रहे तस्कीन मोहम्मद, साजिद, शाहरुख व बीडीसी प्रत्याशी अफसाना के पति गुड्डू को भी हिरासत में ले लिया गया।

मझपुर्वा में मतदान के दौरान विवाद कर रहे लईक, मैनूर अली, खुशनूर अली, जावेद, अंशुल, अजमल व कांग्रेसी नेता तारिक बशीर, जाबिर अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव ऊंचा में वोट डालने पहुंचे नाबालिग शिवम (16), आरिफ (17), नसरीफ (14), आसिफ (14) को क्लस्टर मोबाइल के दारोगा राजेश कुमार ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


टड़हा में बीडीसी प्रत्याशी पुत्र प्रद्युम्न यादव की परीक्षितपुर निवासी सुधीर दुबे से मारपीट हो गई। जिस पर पुलिस ने प्रद्युम्न को हिरासत में ले लिया। फर्जी मतदान के मामले में बारामऊ सराय के पूर्व प्रधान सहवीर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। गांव नौसारा निवासी शिवराज, रौतामई के अनंतराम व जिला पंचायत सदस्य के एजेंट रामतीर्थ को भी हिरासत में ले लिया गया।

इसी गांव की बीडीसी प्रत्याशी शबाना बेगम के पति नफीस व एजेंट राजेश कुमार को मतदान केंद्र पर झगड़ने पर पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। यहां हुई झड़प से मतदान केंद्र के आसपास काफी भीड़ एकत्र हो गई, जिसको पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ दिया।

नवादा में बीडीसी प्रत्याशी अवधेश का एजेंट छविराम शराब के नशे में मतदान केंद्र पर हंगामा कर रहे थे, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। गांव रसूलपुर में पोलिंग बूथ पर हंगामा कर रहे रामकिशन व अनीभोज में राजेश कुमार व बृजभान को भी कोतवाली में बैठा लिया गया।

गांव ऊंचा में मतदान स्थल के पास एक प्रत्याशी के बस्ते पर काफी भीड़ एकत्र थी, जिस पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। सरायप्रयाग में मतदान के अंतिम समय में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें