फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल जुतवा खाली कराई जमीन, भू माफियाओं को खदेड़ा

Wed, 27 Dec 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
ट्रैक्टर-कल्टीवेटर से भू-माफियाओं की फसल नष्ट करते एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सुर्सी गांव में कई साल से सात हेक्टेयर सरकारी और दो हेक्टेयर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने वाले 11 भू माफियाओं के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई। एसडीएम ने इनके कब्जे की जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल जुतवा दी। सरकारी जमीन का सीमांकन कराने के साथ ही पट्टा धारकों को जमीन पर कब्जा दे दिया गया है।
विज्ञापन



ठठिया थानाक्षेत्र के गांव सुर्सी में नौ हेक्टेयर जमीन पर कई सालों से गांव के भू-माफियाओं का कब्जा  है। इसमें सात हेक्टेयर जमीन सरकारी है और दो हेक्टेयर गरीबों को पट्टा दी गई है। यह पट्टा करीब पांच साल पहले प्रशासन की ओर से गांव के गरीब किसान राम दुलारे, राजेंद्र, प्रताप, सदाप्यारी को दिया गया था। पट्टा होने के बाद भी भू माफियाओं ने जमीन खाली नहीं किया।

वे इस पर खेती कर रहे थे। बुधवार को तिर्वा एसडीएम डा. अरुण कुमार, कानून गो श्रीकृष्ण, लेखपाल बृजनंदन और ठठिया थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और  पैमाइश शुरू कर दी। पैमाइश के दौरान एसडीएम की टीम ने गांव के श्री भगवान, कशमीर सिंह, हुकुम सिंह, राम रतन, राजेंद्र, शिवरतन, चंद्र किशोर, श्री नारायण, शिवसिंह, श्रीकृष्ण और अशोक द्वारा अवैध ढंग से कब्जा कर जमीन पर खेती करना पाया।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ने खड़े होकर ट्रैक्टर से बोई गई फसल को नष्ट कराकर जमीन खाली करवाई। आवंटित भूमि को पट्टेधारकों को सौंप दिया। जबकि सात हेक्टेयर सरकारी भूमि का सीमांकन कराया। कानून गो श्री कृष्ण ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए जमीन पर कब्जा करने वाले 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम तिर्वा ने बताया कि गरीबों और सरकारी की भूमि पर कब्जा किए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें