फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में युवक के साथ जहरखुरानी

Wed, 08 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती जहरखुरानी का शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज बस पर दिल्ली से लौट रहे एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक को बेहोश कर छह हजार रुपये, कपड़ों से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। बेहोशी की हालत में बस के चालक ने उसे इंदरगढ़ में उतार दिया। यहां से राहगीरों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इटावा जनपद के थाना अहुद्धी के गांव कुंडेश्वर निवासी अटल कुमार (25) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी ससुराल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव में है।
विज्ञापन


ससुराल में कार्यक्रम होने के कारण वह छुट्टी लेकर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे से रोडवेज बस पर अगौस के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। मंगलवार सुबह इंदरगढ़ पहुंचने पर बस के परिचालक ने उसे बेहोशी की अवस्था में तिराहे पर उतार दिया। सड़क पर बेहोश पड़े युवक को देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस चालक ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

करीब तीन घंटे के उपचार के बाद युवक को होश आया। होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर अगौस गांव से उसके रिश्तेदार मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें