थानाक्षेत्र के चांदापुर में खामा पंचायत (बंजारा समाज की पंचायत) में हुए फैसले के बाद महिला का मुंह कालाकर जूतों की माला पहना गांव में घुमाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 12 नामजद एवं छह अज्ञात लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं महिला को न्याय दिलाने के लिए ग्रीन गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाने में डेरा डाल दिया है। भाजपा नेत्री ने भी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुन न्याय का भरोसा दिलाया है।
बंजारा समाज की एक लड़की पड़ोसी युवक के साथ चली गई थी। इस पर लड़की पक्ष ने पंचायत बुलाई और सोमवार को लड़के की मां को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। पुलिस देर रात तक मामले को निपटाने में लगी रही, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर सीओ सदर अम्बरीश यादव गांव में पहुंचे और पूछताछ की। सीओ सदर ने बताया कि पीड़िता का पति गुजरात में काम धंधा करता है। तीन जुलाई को पड़ोसी की लड़की पारिवारिक विवाद में अपने बहनोई के घर औरैया चली गई।
इस पर पड़ोसियों ने महिला के बेटे पर लड़की भगाने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर इतना बखेड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर गांव के नायक दर्शन पुत्र गबड़ू, अतर सिंह पुत्र भूपाल, गौतम, मंगल पुत्रगण अतर सिंह, कस्तूरी देवी पत्नी अतर सिंह, पंक्षी उर्फ भजनलाल पुत्र भोपाल सिंह, श्रीपाल पुत्र भाव सिंह, श्रीकृष्ण व मुलायम पुत्रगण लाखन सिंह, भूरे व मुनेश्वर पुत्रगण कमलसिंह, ठठिया थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी तहसीलदार एवं पांच व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला के अभद्रता के मामले की जांच क र लौटे सीओे सदर अम्बरीश यादव ने बताया कि महिला का मुंह काला कर उसके ऊपर जूतों की माला डाली गई थी। पुलिस ने आरोपी पंच श्रीपाल, महिला पंच कस्तूरी देवी, गौतम, पंछीं उर्फ भजनलाल, तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर जूतों की माला महिला पंच कस्तूरी देवी ने डाली थी। मामले में किसी आरोेपी को छोड़ा नहीं जाएगा, कठोर कार्रवाई होगी।