सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुर में ससुरालीजनों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्षों ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है। मधुपुर गांव निवासी ममता देवी पत्नी राजू का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में पिटाई करता है।
मंगलवार की सुबह उसका पति आया और अपने भाई रंजीत, श्याम व सास सुखदेवी के अलावा देवरानी सितारा और द्रोपदी को मारपीट करने के लिए कहा। इस पर उन लोगों ने पीट दिया। इससे उसकी एक टांग टूट गई। सूचना पर जब उसके रिश्तेदार सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुस्का निवासी अजीत व अवनीश, बछज्जापुर गांव निवासी अखिलेश व वशीरापुर भाट निवासी संजू पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मधुपुर गांव निवासी सुखदेवी पत्नी गंगाराम ने कोतवाली पहुंचकर चारों लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
वहीं, पीड़ित महिला जिला अस्पताल में उपचार कराती रही। उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। जब महिला को जानकारी हुई कि उसके भाई को पुलिस ने बंद कर दिया है तो वह रिक्शे से बहनों के साथ कोतवाली पहुंची और कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे वह अपने दरवाजे पर थी। तभी उसके रिश्तेदार पारिवारिक विवाद पर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। बचाने आई बहू सितारा को भी पीटा।