फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 22 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बा मोहल्ला दारा सराय में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नाजरीन बेगम पत्नी मुन्ना ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी करीब 4 वर्ष पहले दारा सराय समधन निवासी आरिफ पुत्र जरीफ के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया गया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की जंजीर की मांग करते हुए पति आरिफ, सास जुबैदा बेगम, देवर खालिद, ननद रोशन, गुलशन, सबीना, सलमान, नकीम ने मारपीट, शारीरिक मानसिक यातनाएं देना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उसके साथ मारपीट करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जान से मार देने का प्रयास किया गया।

शोर मचाने पर कई लोग आ गए। जिससे उसकी जान बच गई। एक सितंबर को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसके तीन वर्षीय पुत्र को छीन लिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। धमकी देते हुए कहा कि बिना दहेज के आई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें