फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी करने पर महिला को पीटा

Fri, 12 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
k
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास पर प्राइवेट बस स्टाप पर एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित महिला ने पीछे खड़ी महिला पर आरोप लगाते हुए पीटाई कर दी। पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले गई, जहां आरोपी महिला ने पर्स बेटे को दिए जाने की बात कही। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है।जनपद मैनपुरी के कुर्रा थानांतर्गत ग्राम लेखराजपुर निवासी बेबी अपने पति वीरेंद्र जाटव के साथ शुक्रवार को प्राइवेट बस से अपने मायके खरौली (जरारा) जा रही थी।
विज्ञापन


उसके साथ उसका भाई लालू पुत्र लालाराम भी था। जब वह लोग नगर के पूर्वी बाईपास पर बस से नीचे उतर रहे थे। तभी पीछे से किसी ने बेबी का पर्स पार कर दिया। बेबी ने अपने पीछे खड़ी एक अन्य महिला पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  पीड़िता का आरोप था कि महिला ने पर्स खींचकर अपने लड़के को दे दिया है और वह उसे लेकर फरार हो गया है। इधर, महिला ने पर्स चोरी करने से इनकार किया।

इसके बाद दोनों महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसने वह पर्स अपने बेटे का दे दिया है। पुलिस ने उसे कोतवाली बुलाने की बात कही, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी लड़का कोतवाली नहीं पहुंचा। इधर, बेबी ने तहरीर दी है। उसका कहना है कि पर्स में 15 सौ रुपये हैं। इस संबंध में दारोगा फौरन सिंह का कहना था कि आरोपी महिला अगर पर्स वापस देती है तो जाते हैं तो ठीक है, नहीं तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें