फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों खत्म कर ली नितिन ने जिंदगी

Wed, 15 Nov 2017 12:14 AM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
नदसिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुरवा अनौगी निवासी राजेंद्र सक्सेना के घर पर सोमवार शाम करीब सात बजे तक सबकुछ ठीक था, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही राजेंद्र के पुत्र नितिन ने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

घटना के पीछे कारण क्या रहे इसका जवाब न तो परिजन दे रहे हैं और न ही पुलिस कुछ बता पा रही है। इलाकाई लोगों में चर्चा है कि घटना प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बदलेपुर्वा अनौगी निवासी राजेंद्र सक्सेना का 22 वर्षीय पुत्र नितिन सक्सेना तीन माह पूर्व हरिद्वार निवासी अपनी बहन के पास रहने गया था। यहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी के साथ-साथ बैंकिंग और एसएसी की तैयारी कर रहा था।

शुक्रवार को ही वह घर लौटा था। 13 नवंबर शाम को घर में सबकुछ ठीक-ठाक था। इसी बीत नितिन ने कमरे में तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन के जेब से एक कारतूस व सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा है। वहीं जांच में जुटी पुलिस अभी तक घटना के पीछे मुख्य कारणों का पता नहीं लगा सकी है। राजेंद्र सक्सेना का कहना है कि उनका पुत्र होनहार था।
विज्ञापन


हरिद्वार से लौटने के बाद वह घर में खुशी से रहता था। उसके चेहरे और बातों से उन्हें अहसास नहीं हुआ कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। वहीं आसपास के लोग घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग के कारणों को भी मान रहे है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें