फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमीयुगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

Wed, 15 Nov 2017 12:12 AM IST
kannauj
विज्ञापन
गमगीन बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। प्रेमप्रसंग में परिजनों की जब पाबंदियां बढ़ीं, तो प्रेमीयुगल ने साथ-साथ मरने की कसम खाते हुए जहर खा लिया। प्रेमी की तो थोड़ी देर में ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसका किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी प्रशांत (20) पुत्र बलराम बहेलिया का गांव की ही एक युवती से पिछले कई सालों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब जानकारी हुई, तो उन्होंने पाबंदियां बढ़ा दीं।

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह दोनों एकांत स्थान में मिले और साथ-साथ मरने की कसम खाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों बेहोशी की हालत में गांव के बाहर पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


परिजन दोनों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत नाजुक बनी हुई थी। परिजन प्रशांत के शव को लेकर गांव चले आए, जबकि उसकी प्रेमिका का किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। गांव के लोग दबी जुबान से प्रेम-प्रसंग की चर्चा कर रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। फिर भी मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें