सोशल साइट पर आपत्ति जनक पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार की शाम को आईटी विभाग भाजपा के जिला संयोजक अल्केश त्रिवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सपा जिला कोषाध्यक्ष कैश खां समेत एक अन्य सपा नेता शाहनवाज खां के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का भड़काने का मुकदमा दर्ज कराया।
अल्केश त्रिवेदी ने बताया कि 18 जुलाई को फेसबुक पर दोनों भाजपा नेताओं को फोटो के साथ आपत्तिजनक लेख लिखते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। जिससे धर्म से जुड़े लोगों में आक्रोश है। सदर कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।