कानपुर सीमा पर गांगूपुर के पास जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार की है। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बा निवासी शशि (45) अपने पति जगजीवन के साथ बाइक से बिल्हौर आ रही थी।
जैसे ही वह कानपुर नगर जनपद सीमा के गांव गांगूपुर के निकट पहुंचे तभी कन्नौज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला शशि गिर पड़ी। उसके ऊपर से ट्रक निकल गया। मौके पर ही शशि ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। मामले की रिपोर्ट ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ बिल्हौर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इधर, घायल जगजीवन को कानपुर लाया गया है। ललितपुर के थाना बागपुर में सिपाही के पद पर तैनात है।